असम यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के पास नज़र आया 100 किलोग्राम वज़नी अजगर, सामने आया वीडियो

सिलचर स्थित असम यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के पास 100 किलोग्राम वज़नी और 17 फीट लंबा बर्मीज़ अजगर नज़र आया जिसका वीडियो सामने आया है। अजगर का बचाव अभियान चलाने वाले वाइल्डलाइफ रिसर्चर बिशाल सोनार ने बताया, "इस विशाल सरीसृप की लंबाई और वज़न को देखते हुए इसे संभालना बहुत मुश्किल था।" बचाव अभियान में 12-13 लोग शामिल थे।

Load More