असम राइफल्स में 215 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
असम राइफल्स ने टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 215 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in पर जाकर 22 मार्च तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।