असम राइफल्स के अफसर के पैर पकड़कर उन्हें रोकती मणिपुर की महिलाओं का वीडियो हुआ वायरल
मणिपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुकी समुदाय की महिलाएं असम राइफल्स के एक अफसर के पैर पकड़कर उन्हें अपने गांव से न जाने की विनती करती दिख रही हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मणिपुर में हिंसा के बीच लोगों को बचाने वाले इस अधिकारी को कंगपोक्पी से चुराचांदपुर भेजा जा रहा था और महिलाएं उन्हें रोकना चाहती थीं।