असम राइफल्स के जवान ने मणिपुर में फायरिंग कर 6 साथियों को किया घायल, खुद को भी मारी गोली
दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के पास बुधवार को असम राइफल्स के एक जवान ने अपने साथियों पर फायरिंग करते हुए 6 को घायल कर दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली। असम राइफल्स ने बताया कि सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जांच जारी है।