असम सरकार ने 4 नए ज़िलों व 81 उप-ज़िलों के गठन को दी मंज़ूरी
असम सरकार ने परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 नए ज़िलों व 81 उप-ज़िलों के गठन को मंज़ूरी दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि विश्वनाथ, होजाई, बजाली और तामुलपुर को नया ज़िला बनाया गया है। गौरतलब है, इसके साथ ही राज्य में कुल ज़िलों की संख्या 35 हो जाएगी।