असम सरकार ने इलाज के लिए जादू-टोने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को दी मंज़ूरी
असम सरकार ने इलाज के लिए जादू-टोने के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक को शनिवार को मंज़ूरी दे दी। विधेयक का लक्ष्य बहरापन, गूंगापन, अंधापन, शारीरिक विकृति और ऑटिज़्म जैसी कुछ जन्मजात बीमारियों के इलाज के नाम पर 'जादुई उपचार' को प्रतिबंधित और खत्म करना है। विधेयक में ऐसे 'उपचारकर्ताओं' के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान है।