असम सरकार ने बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्तावित कानून पर जनता से मांगे सुझाव
असम में बहुविवाह करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रस्तावित कानून पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने जनता से सुझाव मांगे हैं। सीएम ने नोटिस की तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि लोग 30 अगस्त तक अपने सुझाव भेज सकते हैं। नोटिस में बताया गया कि प्रस्तावित कानून के लिए बिठाई गई विशेष समिति ने रिपोर्ट जमा कर दी है।