असम सीएम के फेसबुक अकाउंट को हैक करने की हुई कोशिश, जांच शुरू
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को 'X' पर पोस्ट कर बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट को हैक करने की कोशिश हुई थी। उन्होंने लिखा, "आज शाम अज्ञात हैकर्स ने अकाउंट हैक करने का प्रयास किया। शुरुआती जांच से लग रहा है कि यह कोशिश पाकिस्तान से हुई थी।" उन्होंने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है।