असम-मेघालय सीमा पर गोलीबारी में 6 लोगों की हुई मौत, मेघालय के 7 ज़िलों में इंटरनेट बंद
असम-मेघालय सीमा पर मंगलवार को असम पुलिस द्वारा टिंबर (फर्नीचर बनाने में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी) की तस्करी के संदेह में एक ट्रक को रोकेने पर हुई गोलीबारी में असम वन विभाग के अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मेघालय के 7 ज़िलों में अगले 48 घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।