असली पुलिस ने यूपी में नकली पुलिसकर्मी को पकड़ा, गर्लफ्रेंड को लेकर मेले में जा रहा था
पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले प्रमोद नामक फर्ज़ी पुलिसकर्मी को हाथरस (उत्तर प्रदेश) में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, वह वर्दी पहनकर गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए उसे बाइक पर बैठाकर मेला देखने जा रहा था। युवक ने पकड़े जाने के बाद पुलिस से अपनी गलती पर 'सॉरी' भी कहा था।