असली बदलाव लाने के लिए एक और रेप केस का इंतज़ार नहीं कर सकता देश: कोलकाता केस पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता रेप-मर्डर केस पर सुनवाई कर कहा है, "ज़्यादा से ज़्यादा महिलाएं वर्कफोर्स में जुड़ रही हैं। ज़मीनी स्तर पर असली बदलाव लाने के लिए देश एक और रेप केस का इंतज़ार नहीं कर सकता।" सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, "मेडिकल प्रोफेशन के लोगों से हिंसा और यौन शोषण...को लेकर नियमों की कमी चिंता का विषय है।"