असली एयरबेस पर शूट हुई थी ऋतिक व दीपिका की फिल्म 'फाइटर'
अभिनेता ऋतिक रोशन और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग असली एयरबेस पर हुई थी। फिल्म के सीन तेज़पुर (असम) के एयरफोर्स स्टेशन, डिंडीगुल (तमिलनाडु) की एयरफोर्स अकैडमी व एयरफोर्स स्टेशन (पुणे) पर शूट किए गए थे। फिल्म की शूटिंग में हेलीकॉप्टर और लड़ाकू जेट इस्तेमाल हुए थे और वायुसेना के कर्मचारियों की मदद ली गई थी।