असली गीत बनाया है, बस पुरानी लाइन इस्तेमाल की: पाकिस्तानी गाना चुराने के आरोप पर कनिका
पाकिस्तानी गायिका हदीका कियानी द्वारा कनिका कपूर पर उनका गाना 'बूहे बारियां' चुराने का आरोप लगाने के बाद कनिका ने कहा है, "हमने असली गीत बनाया है...यह कवर वर्ज़न नहीं है, बिल्कुल नया गाना है।" बकौल कनिका, उन्होंने सिर्फ एक पुराने पंजाबी लोक गीत की 'हुक लाइन' इस्तेमाल की और उनका किसी का काम चुराने का इरादा नहीं था।