असाधारण समय: युद्ध के बीच मस्क ने किया गैस व तेल के उत्पादन में तेज़ी लाने का आह्वान
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को तेल व गैस के उत्पादन में तत्काल तेज़ी लाने का आह्वान करते हुए कहा, "असाधारण समय असाधारण उपायों की मांग करता है।" मस्क ने लिखा, "मुझे यह कहने से नफरत है...लेकिन हमें तुरंत उत्पादन बढ़ाने की ज़रूरत है।" बकौल मस्क, "इस कदम का टेस्ला पर नकारात्मक असर पड़ेगा।"