असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी की अनिवार्यता की गई खत्म
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा जारी एक नोटिफिकेशन के मुताबिक, देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की नियुक्तियों के लिए अब पीएचडी की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए एनईटी/एसईटी/एसएलईटी का क्वॉलिफिकेशन ही अब न्यूनतम अनिवार्यता होगी। ये बदलाव 1 जुलाई 2023 से प्रभावी माने जाएंगे।