असुरक्षित यौन संबंध के कारण देश में बीते 10 साल में 17 लाख लोग हुए एचआईवी संक्रमित
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने एक आरटीआई के जवाब में बताया है कि देश में बीते 10-साल में असुरक्षित यौन संबंध के कारण 17-लाख से अधिक लोग एचआईवी से संक्रमित हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक 3,18,814 जबकि महाराष्ट्र में 2,84,577, कर्नाटक में 2,12,982, तमिलनाडु में 1,16,536 और उत्तर प्रदेश में 1,10,911 लोग एचआईवी संक्रमित हुए हैं।