अस्थिर पाकिस्तान हमारे लिए खतरनाक है: इमरान की गिरफ्तारी के बाद पाक में हिंसा पर फारूक

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद जारी हिंसा को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है, "अस्थिर पाकिस्तान हमारे लिए खतरनाक है।" उन्होंने कहा, "पाकिस्तान हमारा पड़ोसी है और हम उम्मीद करते हैं कि वहां चीज़ें बेहतर होंगी।" बकौल फारूक, आशा है कि इमरान खान की जान को कोई खतरा न हो।

Load More