अस्पताल की रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल को इंसुलिन की ज़रूरत नहीं: तिहाड़ जेल
तिहाड़ जेल प्रशासन ने दिल्ली के उप-राज्यपाल को भेजी एक रिपोर्ट में आरएमएल अस्पताल की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की सलाह नहीं दी गई थी। बकौल रिपोर्ट, उन्हें इंसुलिन दिए जाने की ज़रूरत भी नहीं थी। जेल में केजरीवाल को इंसुलिन न दिए जाने पर विवाद के बीच यह बात सामने आई।