अस्पताल में भर्ती मिथुन की तस्वीर आई सामने, बेटे ने बताया- किडनी स्टोन के कारण हुए थे एडमिट
अस्पताल में बिस्तर पर लेटे ऐक्टर मिथुन चक्रवर्ती की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है जिसके बाद फैन्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। मिथुन के बेटे मिमोह ने बताया कि 71-वर्षीय ऐक्टर हाल ही में किडनी स्टोन के कारण बेंगलुरु में भर्ती हुए थे लेकिन अब वह डिस्चार्ज हो गए हैं। बकौल मिमोह, "पिता अब स्वस्थ हैं।"