अस्पताल में भर्ती हुईं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को 'X' पर बताया कि तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। उन्होंने लिखा, "बड़े चाव से उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के पहुंचने का इंतज़ार कर रही थी। थोड़ा बेहतर होते ही यात्रा में जुड़ूंगी।" उन्होंने यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।

Load More