अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों के बीच ऐक्टर धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो, कहा- मैं बीमार नहीं हूं

अस्पताल में भर्ती होने और हालत गंभीर होने की अफवाहों के बीच अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया, "मैं बीमार नहीं हूं।" उन्होंने आगे कहा, "कुछ न कुछ बात चलती रहती हैं, हवा उड़ती रहती हैं। वो था न मेरा गाना 'बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो', ध्यान रखिए। एक-दूसरे से प्यार करिए।"

Load More