अस्पतालों व शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई पेमेंट करने की सीमा बढ़ाकर ₹5 लाख की गई
आरबीआई ने अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों के लिए यूपीआई से भुगतान करने की सीमा ₹1 लाख/ट्रांज़ैक्शन से बढ़ाकर ₹5 लाख/ट्रांज़ैक्शन तक कर दी है। बकौल आरबीआई, ₹15,000 की जगह अब ₹1 लाख तक के यूपीआई भुगतान पर एक्स्ट्रा फैक्टर ऑथेंटिकेशन की ज़रूरत नहीं होगी और यह सुविधा केवल म्यूचुअल फंड, बीमा प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट के लिए लागू होगी।