अस्वीकार्य: पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली पत्रकार को ट्रोल किए जाने पर वाइट हाउस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान वाइट हाउस में उनसे मुस्लिमों के अधिकार से जुड़ा सवाल पूछने वाली पत्रकार सबरीना सिद्दीकी को ऑनलाइन ट्रोल किए जाने की वाइट हाउस ने निंदा की है। वाइट हाउस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, "यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह स्पष्ट तौर पर लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ है।"