अस्वीकार्य है: पित्रोदा के 'चीनियों जैसे हैं पूर्वोत्तर भारतीय' बयान पर जयराम रमेश

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के 'पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी और दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं' बयान की कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने आलोचना की है। उन्होंने कहा, "पित्रोदा द्वारा भारत की विविधताओं को जो उपमाएं दी गई हैं वह अत्यंत गलत व अस्वीकार्य हैं।" उन्होंने कहा, "कांग्रेस इन उपमाओं से अपने आप को अलग करती है।"

Load More