अहान और शरवरी की 'बेपरवाह' का फर्स्ट पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का हुआ एलान
यशराज फिल्म्स ने अहान पांडे और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म 'बेपरवाह' का पहला पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म 'बेपरवाह' का डायरेक्शन डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने किया है और रोमांटिक थ्रिलर शैली की यह फिल्म अहान की दूसरी बड़ी रिलीज़ है। अहान की पहली फिल्म 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट थी।