अहमदाबाद प्लेन क्रैश के नाम पर वायरल हो रहा फर्ज़ी वीडियो, सरकार ने दी चेतावनी
पीआईबी फैक्ट चेक ने अहमदाबाद में विमान हादसे के बाद वायरल हो रहे एक वीडियो को फर्ज़ी बताया है। पीआईबी ने कहा, "सोशल मीडिया पर एक पुराने वीडियो को अहमदाबाद विमान हादसे से जोड़कर साझा किया जा रहा है। वीडियो जनवरी 2023 में नेपाल में हुए विमान हादसे का है।" गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में 242 लोग सवार थे।