अहमदाबाद प्लेन क्रैश का नया वीडियो आया सामने, हॉस्टल की बालकनी से लटककर उतरते दिखे छात्र
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें मेडिकल हॉस्टल की बालकनी से छात्र-छात्राएं लटककर उतरते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में लोगों के चीखने-चिल्लानें की आवाज़ें सुनाई दे रही हैं व एक तरफ आग की लपटे व धुएं का गुबार नज़र आ रहा है। गौरतलब है, विमान हॉस्टल से टकराया था।