अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ₹4,080 करोड़ के पार जा सकता है इंश्योरेंस क्लेमः रिपोर्ट
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, एअर इंडिया प्लेन क्रैश से जुड़े विमानन इंश्योरेंस क्लेम्स ₹4,080 करोड़ के पार जा सकते हैं। जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन रामास्वामी नारायणन के अनुसार, यह भारतीय इतिहास में सबसे बड़े एविएशन क्लेम्स में से एक हो सकता है। बकौल नारायणन, इसमें लोगों की मौत के लिए ₹3,014 करोड़ का देयता दावा होगा।