अहमदाबाद में आइसक्रीम में छिपकली की पूंछ निकलने के बाद इस कंपनी पर लगाया गया जुर्माना
आइसक्रीम ब्रैंड हैवमोर पर अहमदाबाद नगर निगम ने ₹50,000 का जुर्माना लगाया है। दरअसल, एक महिला ने दावा किया था कि उसे हैवमोर के आइक्रीम कोन में छिपकली की पूंछ मिली थी जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी। महिला के मुताबिक, उसने अपने और अपने बच्चों के लिए अहमदाबाद में हैवमोर के फ्लैगशिप स्टोर से आइसक्रीम खरीदी थी।