अहमदाबाद में क्रैश हुए विमान ने उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद किया था 'MayDay' कॉल
डीजीसीए ने बताया है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हुए एअर इंडिया के विमान के पायलट ने उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी की स्थिति पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को 'MayDay' कॉल किया था। बकौल डीजीसीए, एटीसी से विमान को 'MayDay' कॉल का जवाब नहीं मिला था। इमरजेंसी की स्थिति में पायलट 'MayDay' कॉल करता है।