अहमदाबाद में प्लेन क्रैश के बाद सड़क पर भागते लोगों का वीडियो आया सामने
अहमदाबाद (गुजरात) में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश होने के बाद सड़क पर भागते लोगों का वीडियो सामने आया है। विमान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास मेघानीनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था जिसके बाद आसपास के इलाके में भीषण आग लग गई और काफी ऊंचाई तक आग की लपटें दिखीं। गौरलतब है कि विमान में 242 लोग सवार थे।