अहमदाबाद रेलवे स्टेशन की बेस किचन सील, खराब खाने व गंदगी के चलते लगा ₹5 लाख जुर्माना
रेलवे खाद्य सतर्कता बल ने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के बेस किचन में अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन की खराब गुणवत्ता और अस्वच्छ परिस्थितियों से संबंधित गंभीर अनियमितताएं पाई गईं जिसके बाद किचन को सील कर ₹5 लाख का जुर्माना भी लगाया गया। रेल प्रशासन ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और हाइजीन से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।