अहमदाबाद विमान हादसे की जगह से शख्स ने इकट्ठा किया 70 तोला सोना व ₹80,000 कैश
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मदद के लिए दुर्घटनास्थल पहुंचे एक स्थानीय व्यापारी ने बताया है कि उन्हें जले हुए सामान के बीच 70 तोला सोने के आभूषण व ₹80,000 नकद मिले थे। बकौल पटेल, उन्होंने सभी चीज़ें पुलिस को सौंप दी थीं। उन्होंने बताया कि मौके पर घायलों को उठाने के लिए साड़ियों व चादरों का सहारा लिया गया।