अहमदाबाद विमान हादसे के बाद पीएम मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री से की बात, घटना की ली जानकारी
अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और घटना की जानकारी ली है। वहीं, मंत्री राममोहन राहत और बचाव कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद निकल गए हैं। इसके अलावा, पीएम मोदी ने मंत्री को तत्काल सभी ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।