अहमदाबाद विमान हादसे में ज़िंदा बचे इकलौते यात्री ने अपने भाई की अर्थी को दिया कंधा
अहमदाबाद (गुजरात) में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में ज़िंदा बचे इकलौते यात्री भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार रमेश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दीव पहुंचे रमेश विमान हादसे में जान गंवाने वाले अपने भाई की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान रमेश फूट-फूटकर रोते नज़र आए।