अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले विजय रुपाणी का एयरपोर्ट में एंट्री का वीडियो आया सामने
अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का एयरपोर्ट में एंट्री करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रुपाणी एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक के नज़दीक दिख रहे हैं। वहीं, गुजरात बीजेपी प्रमुख सीआर पाटिल ने बताया है कि रुपाणी अपने परिवार से मिलने के लिए विमान से लंदन जा रहे थे।