अहमदाबाद से पटना आ रहे विमान में मिली बम की सूचना, कराई गई लैंडिंग

अहमदाबाद (गुजरात) से पटना (बिहार) आ रहे इंडिगो के एक विमान में बुधवार को बम होने की सूचना मिली। इसके बाद पटना में विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराने के बाद तलाशी ली गई लेकिन इस दौरान विमान में कुछ भी संदिग्ध सामान नहीं मिला। इंडिगो के इस अहमदाबाद-पटना विमान में करीब 195 यात्री सफर कर रहे थे।

Load More