अहमदाबाद हादसे के बाद एअर इंडिया की बुकिंग 20% घटी, किराया हुआ सस्ता
इंडियन असोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स के अध्यक्ष रवि गोसाईं ने बताया है कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर एअर इंडिया की उड़ानों की बुकिंग में लगभग 20% की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि एयरलाइन के औसत किराए में भी 8-15% की गिरावट आई है। हादसे में 270 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।