अहमदनगर के अस्पताल में आग लगने के मामले में सिविल सर्जन समेत 4 सस्पेंड, 2 नर्स बर्खास्त

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक, अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की घटना में कार्रवाई करते हुए ज़िले के सिविल सर्जन, 2 स्वास्थ्य अधिकारियों व एक स्टाफ नर्स को निलंबित किया गया है। बकौल मंत्री, 2 स्टाफ नर्स को बर्खास्त किया गया है। दरअसल, घटना में 11 कोविड-19 मरीज़ों की मौत हो गई थी।

Load More