अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है विश्व कप 2023 का भारत-पाक मैच: रिपोर्ट

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप-2023 में भारत व पाकिस्तान का मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान अपने ज़्यादातर मैच बेंगलुरु और चेन्नई में खेल सकता है जबकि कोलकाता उसके लिए तीसरा विकल्प होगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो सकती है।

Load More