अहमदाबाद में तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटर सवार शख्स को कुचला, घटना का वीडियो आया सामने
अहमदाबाद (गुजरात) में नगर परिवहन सेवा की तेज़ रफ्तार बस ने स्कूटर सवार एक शख्स को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बस चालक को नौकरी से निकाल दिया गया है और उसकी गिरफ्तारी भी हुई है। नगर परिवहन सेवा ने बस ऑपरेटर पर ₹2 लाख का जुर्माना लगाया है।