अहमदाबाद में भारत-पाक विश्व कप मैच से पहले फर्ज़ी टिकट बेचने के आरोप में 4 लोग हुए गिरफ्तार
अहमदाबाद पुलिस ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 14-अक्टूबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान वनडे विश्व कप मैच के फर्ज़ी टिकट बेचने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (क्राइम) ने कहा, "आरोपियों द्वारा एक ग्राहक को बेचे गए 50 समेत कुल 200 टिकट ज़ब्त किए गए हैं। 50 टिकट बेचकर कमाए गए ₹3 लाख भी बरामद हुए हैं।"