अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के उद्घाटन मैच के दौरान लगभग खाली स्टैंड्स की तस्वीर हुई वायरल
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे विश्व कप 2023 के उद्घाटन मैच के दौरान लगभग खाली स्टैंड्स की एक तस्वीर वायरल हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कमेंट किया, "बहुत ज़्यादा गर्मी और बहुत अधिक क्रिकेट।" एक अन्य ने लिखा, "कितनी शर्म की बात है।"