अज़ान की आवाज़ आने पर अमित शाह ने कश्मीर की रैली में रोका अपना भाषण, लोगों ने की तारीफ
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को बारामूला (जम्मू-कश्मीर) में एक रैली को संबोधित करने के दौरान अज़ान की आवाज़ आने पर अपने भाषण को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। अज़ान खत्म होने के बाद अमित शाह ने रैली में मौजूद लोगों की अनुमति से अपना भाषण दोबारा शुरू किया। इसके बाद लोगों ने शाह की सराहना की।