आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा: पाकिस्तान से तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली से पूरा देश परिचित है और देश जो चाहता है, वह होकर रहेगा। उन्होंने कहा, "एक रक्षा मंत्री के रूप में देश की सुरक्षा करना मेरी ज़िम्मेदारी है...जो भारत की ओर आंख उठाएगा...उसे मुंहतोड़ जवाब देना मेरा दायित्व है।"