आ गया है नया फ्रॉड! होटल बुक करते समय न दें ओरिजिनल आधार, खाली हो सकता है अकाउंट
होटल बुकिंग के दौरान बतौर आईडी प्रूफ ओरिजिनल आधार कार्ड नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे बैंक डिटेल्स और मोबाइल नंबर जैसी पर्सनल जानकारियां लिंक होती हैं। इसकी जगह मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करें। हाल ही में एक शख्स ने अंडमान ट्रिप के लिए होटल बुक किया और क्रेडिट कार्ड पर छूट का लालच देकर उससे ₹6.1 लाख ठगे गए।