गृह मंत्रालय ने मंगलवार को CAA के तहत नागरिकता आवेदन के लिए पोर्टल जारी कर दिया। इस पोर्टल पर पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं अफगानिस्तान से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर भारत आए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन अपनी नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। https:/indiancitizenshiponline.nic.in पर लॉग इन कर नागरिकता के लिए आवेदन किया जा सकता है।