आंद्रे रसल ने आईपीएल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने 1,000 रन किए पूरे
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले केकेआर के ऑल-राउंडर आंद्रे रसल ने आईपीएल में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने 1,000 रन पूरे कर लिए हैं। रसल आईपीएल में ईडन गार्डन्स मैदान पर 1,000 रन बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। ईडन गार्डन्स पर सर्वाधिक 1,462 रन केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के हैं।