आंदोलन के समय पीएम मोदी का फोन आ जाता तो हम राजनीति में नहीं आते: बजरंग पुनिया
कांग्रेस में शामिल होने के बाद रेसलर बजरंग पुनिया ने एक इंटरव्यू में कहा है, "आंदोलन (पूर्व डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ) के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आ जाता तो हम राजनीति में नहीं आते।" उन्होंने कहा, "राजनीति से जुड़ने का फैसला विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक्स से लौटने के बाद लिया गया है।"