आंदोलनरत किसान नेताओं ने खनौरी बॉर्डर पर 4 जनवरी को बुलाई महापंचायत
हरियाणा-पंजाब से लगे खनौरी बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने 4 जनवरी को धरनास्थल पर 'किसान महापंचायत' का आह्वान किया है। किसान नेता काका सिंह कोटड़ा ने कहा, "हम 4 जनवरी को खनौरी में महापंचायत करेंगे जिसमें कई राज्यों के किसान शामिल होंगे।" इससे पहले किसान संगठनों ने 30 दिसंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया था।